नया बदायूं

बदायूं शहर में सट्टा-जुआ, स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

नया बदायूं, संवाददाता। 

बदायूं शहर में जुआ सट्टा का अवैध कारोबार एक हिस्ट्रीशीटर गैंग कर रहा है। लंबे समय से जुआ और आईपीएल सट्टा के साथ-साथ इसमें का कारोबार करता आया है। पुलिस और प्रशासन की साठगांठ और राजनीतिक संरक्षण के चलते हिस्ट्रीशीटर गैंग का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है, लेकिन इस अवैध कारोबार से न जाने कितने घर बर्बाद हो चुके हैं और होने वाले हैं। मगर बार-बार हो रही शिकायतों के बाद भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। इस बार बदायूं शहर के नगर पालिका के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को नगर पालिका बदायूं के सभासदों ने नगर पालिका परिषद में एकत्र होकर बदायूं शहर में चल रहे या अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यहां जमकर नारेबाजी की गई और फिर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सभासदों ने कहा कि शहर में लंबे समय से जुआ और आईपीएल सट्टा के साथ-साथ इसमें तस्करी के कारोबार चल रहे हैं, जिसकी वजह से शहर के लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं दलित समाज से लेकर तमाम गरीब तब का आर्थिक तंगियों से जूझ रहा है और लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मगर इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है और कार्रवाई नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस के दो अधिकारियों के संरक्षण में सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके अलावा हिस्ट्री सीटर के सहयोगी की पहुंच राजनीतिक सफेदपोशों के साथ है। जिसकी वजह से सत्ताधारी राजनीतिक जनप्रतिनिधियों का खुला संरक्षण है जिसकी वजह से शहर में जुआ सट्टा और स्मैक तस्करी जैसे कारोबार चल रहे हैं। फिलहाल एक बार फिर बदायूं नगर पालिका सभासदों ने जनहित को लेकर यह बड़ा मुद्दा उठाया है और मोर्चा खोल दिया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बीते दिन वाल्मीकि और दलित समाज की ओर से ज्ञापन देकर इस अवैध कारोबार को लेकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।

सभासदों ने दिया ज्ञापन

नगर पालिका परिषद में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को सौंप गए ज्ञापन में कई सभासद शामिल है जिसमें जय साहू, भागदेवी, आशीष कश्यप, मनोज कश्यप, नाजरीन, गुलशन बी, जीनत बी, अनवर खान, गिरीश शुक्ला, रेशम देवी, राजमा, लियाकत अली सहित कई सभासद मौजूद रहे।

Exit mobile version