बदायूं, संवाददाता।
कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत ककराला में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाला। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम रहे। मार्च घास बाजार से शुरू होकर पश्चिम पुल तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शाहनवाज आलम ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से वोटों के अधिकार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने एसआईआर और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने भी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
मार्च में प्रदेश प्रवक्ता तजमीम अहमद, मो. कैफ, हासिम अली, साजिद अली खान, शहजादा रिजवान, यूनिस रजा, अकरम खान, नवनीत यादव, फितरत खान, लबीब खान, डॉ. सोहराब खान, आबिद अली, शहरू, महरू समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
