• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Naya Badaun by Naya Badaun
November 3, 2026
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
ShareShareShare

बदायूं संवाददाता।

बदायूं में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता यादव के निधन पर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रेमलता यादव का निधन 1 नवंबर 2026 को उनके बदायूं स्थित आवास पर हुआ था।

सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रेमलता यादव को याद करते हुए बताया कि उनका संपर्क वर्ष 1984 में हुआ था, जब उनके पति स्वर्गीय करन सिंह यादव बदायूं से सांसद चुने गए थे। उस समय सांसद के आवास पर सुबह से रात तक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रहती थी, जिसका संचालन प्रेमलता यादव करती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्वों और पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति हमेशा सुनिश्चित रहती थी। यदि किसी कार्यक्रम की सूचना उन्हें नहीं मिलती थी तो वह आयोजकों से नाराजगी भी जताती थीं। उनके निधन से बदायूं कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि प्रेमलता यादव का मार्गदर्शन कांग्रेसजनों को हमेशा मिलता रहा। अधिक उम्र होने के बावजूद वह राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उनका योगदान और पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि प्रेमलता यादव का पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा। वह अंतिम समय तक पार्टी के कार्यों के लिए तत्पर रहीं। उनके निधन से जिले में कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, जिला पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, महासचिव नूर सवा, उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, महासचिव शमीम खान उर्फ फौजी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां, दिनेश कुमार, श्याम कुमार और शोएब अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रेमलता यादव के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Previous Post

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, बिसौली में 600 किलो सरसों का तेल सीज**

Next Post

रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने और आपातकालीन उपचार का दिया प्रशिक्षण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version