नया बदायूं

बदायूं में कांग्रेस नेता शफी अहमद देर रात नजरबंद

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय निर्देशानुसार एवं प्रांतीय आवाह्न पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पूर्व ही युवा कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर शफी अहमद को पुलिस प्रशासन ने देर रात दस बजे से नजरबंद कर दिया। शफी अहमद ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को देश के युवाओं और प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय बताया।

शफी अहमद ने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों को प्रभावित कर रही हैं। शफी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूटता जा रहा है शफी अहमद ने आगे कहा नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई।

Exit mobile version