बदायूं, संवाददाता। Nayabadaun
डायट बदायूं में समर्थ मॉड्यूल आधारित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम फेरे का समापन हुआ। जनपद के सभी विकास क्षेत्रों से आठ-आठ प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
डायट प्राचार्य राकेश कुमार ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी बातों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक अपने नेतृत्व कौशल से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण बच्चों के अनुकूल बनाएं, अभिलेख व्यवस्थित रखें और सभी शिक्षकों को साथ लेकर लक्ष्य हासिल करें।
प्रशिक्षण नोडल डॉ. अमिता सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यालय प्रबंधन में सुधार आएगा और प्रधानाध्यापक योजनाबद्ध तरीके से बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अमित शर्मा ने प्रधानाध्यापकों के दायित्व बोध और समय-समय पर स्वयं को अद्यतन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण में फरहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना, प्रभात कुमार, आमिर फारूक, राजवीर सिंह, राजीव जौहरी, अजीत रस्तोगी और अनुज सक्सेना ने संदर्भदाता की भूमिका निभाई।

Discussion about this post