• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

डेंगू-मलेरिया से निपटने को चलाया जायेगा संचारी अभियान

Naya Badaun by Naya Badaun
September 23, 2023
डेंगू-मलेरिया से निपटने को चलाया जायेगा संचारी अभियान
ShareShareShare

बदायूं। जिले में एक अक्तूबर से तीसरी बार संचारी अभियान शुरू हो रहा है जो 31 अक्तूबर तक जनपद में संचालित रहेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग सहित 12 विभाग मिलकर कार्य करेंगे। जिला संचारी अभियान जनपद में 1037 ग्राम पंचायतों के अलावा 21 नगर पालिका व नगर पंचायतों में चलाया जाएगा। जिसमें आशा घर-घर जाकर सर्वे करेंगी, मलेरिया विभाग लार्वा का सर्वे करेगा और लार्वा नष्ट करेगा। पंचायत विभाग साफ-सफाई करायेगा। मनरेगा के मजदूरों को साफ-सफाई में लगाया जा सकता है। वहीं स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छता की गोष्ठी होंगी। वहीं पशुपालन विभाग प्रतिबंधित पशुओं को गांव से बाहर पालन के लिए निर्देशित करेगा। तालाबों की साफ-सफाई होगी। इस तरह से गांव को साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा। जिससे बीमारियों से लोगों को सुरक्षित किया जा सके। जिले में संक्रामक रोग सहित बीमारियों से निपटने को यह अभियान चलाया जायेगा।

12 विभाग मिलकर करेंगे कार्य
संचारी अभियान चलाया जाएगा। संचारी अभियान में मिलकर करीब 12 विभाग कार्य करेंगे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग मुख्य रूप से रहेगा। इसके अलावा मलेरिया विभाग, पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, कार्यक्रम विभाग, मनरेगा विभाग, मत्स्य विभाग, नगरीय निकाय, जिला कृषि विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

यह रहे फिसड्डी कार्य
संचारी रोग अभियान सालभर के अंदर तीसरी बार चलाया जाएगा। इस संचारी रोग अभियान में अब तक दो बार स्वास्थ्य विभाग से ज्यादा फिसड्डी कार्य पंचायत राज विभाग का रहा है। इसके अलावा नगरीय निकाय विभाग भी फिसड्डी रहे हैं। साफ-सफाई व्यवस्था पर बेहतर कार्य नहीं हो पाया है। इसलिए बीमारियों पर नियंत्रण कम रहा और डेंगू, बुखार लगातार फैल रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले में एक अक्तूबर से फिर से संचारी अभियान शुरू होने वाला है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से वीडियो कांफ्रेसिंग भी हो चुकी है। एक से 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग सहित मिलकर 12 विभाग कार्य करेंगे।

Previous Post

बदायूं क्लब में उल्लास एवं गर्व के साथ मनाया गया 77वां स्वतन्त्रता दिवस

Next Post

एक घंटे की बारिश ने जलभराव के साथ किसानों को बढ़ाईं दुश्वारियां

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version