नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में चल रहे टीकाकरण की हकीकत को जानने के लिए सीएमओ को निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा। अचानक टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे सीएमओ को देखते ही केंद्र के डाक्टर व कर्मचारियों की नब्ज तेज हो गई। हालांकि स्टाफ मौजूद रहा और टीकाकरण चल रहा था इसीलिए सीएमओ के तेवर शांत रहे हैं। फिलहाल सीएमओ ने टीकाकरण बेहतर तरीके से करने एवं जनता से बच्चों का टीकाकरण समय से कराने की अपील की।
बुधवार को हर सप्ताह की तरह जनपद भर में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया। जनपद के करीब तीन हजार से ज्यादा सेंशन पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर सेंशन पर डाक्टर-कर्मचारी, एएनएम, आशा तैनात रहीं। बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की हकीकत जानने के लिए सीएमओ डॉ. मोहन झा ने सहसवान सीएचसी क्षेत्र के कौल्हाई सहित दो सेंटरों पर निरीक्षण किया। दोनों सेंटरों पर निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मिले और गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। टीकाकरण कराने आईं महिलाओं आदि को सीएमओ ने समझाया कि टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण समय से कराना चाहिए। जिससे की बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य रखा जा सके।

Discussion about this post