बदायूं संवाददाता।
ब्लूमिंगडेल स्कूल की दोनों शाखाओं में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने गीत, कविता, नाटक, समूह गान, नृत्य, क्विज और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया। विशेष प्रार्थना सभा में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

शिक्षिकाओं ने विशेष असेंबली आयोजित कर बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों और गीतों के माध्यम से बाल दिवस का महत्व बताया। इसके बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ संगीत पर जमकर नृत्य किया। विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, संचालक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता एवं श्वेता मेंहदीरत्ता ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उप-प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, प्रदीप बत्रा, सबा, मृणाल सक्सेना, रश्मि रावत, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाइयां वितरित कर किया गया।

Discussion about this post