नया बदायूं

न्याय पंचायत बाराचिर्रा की क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

बदायूं, संवाददाता।

न्याय पंचायत बाराचिर्रा की बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय पसेई के प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और कबड्डी में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अशोक यादव रहे।

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में चांद बाबू, 100 मीटर में पारस और 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में चांद बाबू प्रथम रहे। कबड्डी में प्रशांत एंड पार्टी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में वंशिका, 100 मीटर में नंदनी, 200 मीटर में करिश्मा और लंबी कूद में मानवी प्रथम रहीं। कबड्डी में वंशिका एंड पार्टी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में प्रशांत ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमोली, 200 मीटर में अंजलि तथा लंबी कूद और ऊंची कूद में अमोली प्रथम रहीं।

प्रतियोगिता का आयोजन मुकेश यादव के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से किया गया। शिक्षक अहिलकार यादव, महेश कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, जमीर अहमद, मोहिनी गुप्ता, रिचा वर्मा, रूमाना बेगम, कामिनी रानी, कृष्णा यादव, शैला मंजूर और शंकर नाथ सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Exit mobile version