• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कल बदायूं में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा, देखिए मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

Naya Badaun by Naya Badaun
May 6, 2023
परिणाम : आज आ रहा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
ShareShareShare
 :
बदायूं। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा बदायूं शहर में होगी। मुख्यमंत्री की इस जनसभा को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभास्थल फिर से बदल दिया है। अब इस्लामियां इंटर कालेज में जनसभा होगी। भाजपाइयों ने भूमि पूजन के बाद जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बदायूं शहर में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दीपमाला गोयल की ओर से संगठनात्मक तैयारियां हो रही हैं। वहीं डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डा. ओपी सिंह की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां चल रही हैं। डीएम एसएसपी बीते दिन अफसरों के साथ इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचकर मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर व्यवस्थाएं देख चुके हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभा स्थल, पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पंडाल की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था इत्यादि के लिए की जाने वाली तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 12 बजे का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। उसके बाद वह कार द्वारा इस्लामियां कालेज पहुंचेंगें।

शहर में रहेगा रूर्ट डायवर्जन :—

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस प्रशासन द्वारा रूर्ट डायवर्जन लागू कर दिया जायेगा। शहर के पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी मार्ग पर भारी एवं हल्के वाहन बंद रखे जायेंगे। नेकपुर की ओर से आने वाले वाहन कचहरी तिराहा को बंद कर ओवरब्रिज की ओर से निकाला जाएगा। आंबेडकर पार्क से जिला अस्पताल मार्ग को बंद किया जायेगा। जालंधरी सराय चौराहा से कचहरी मार्ग को बंद किया जायेगा। पुलिस लाइन से कचहरी होकर जाने वाले वाहनों को खेड़ा नवादा होते हुए बदायूं बाईपास से उझानी, बिल्सी, कादरचौक को डावर्ड किया जायेगा। हल्क वाहन लालपुल व जालंधरी सराय चौराहा से गोपी चौक होते हुए लोटनपुरा होते हुए लावेला चौक होते हुए निकाले जायेंगे।
यहां रहेगी पार्किंग :-
मुख्यमंत्री कार्यक्रम इस्लामियां कालेज में होगी। इसको लेकर वीवीआईपी व वीआईपी पार्किंग इस्लामियां कालेज के पिछले हिस्से में रहेगी। इसके अलावा लालपुल मार्ग से आने वाले कार्यकर्ता, एवं समर्थकों को जालंधरी सराय चौराहा पर खाली मैदान में पार्किंग रहेगी। बाकी पुलिस लाइन चौराहा के पास मिशन कंपाउंड, प्राइवेड बस स्टैंड, जीआईसी कालेज परिसर, इंदिरा चौक-स्टेशन मार्ग पर भी वाहनों को रूकवाया जायेगा।
यह रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम :—
समय 12.15 बजे : अलीगढ़ से हैलीकाप्ट द्वारा रवाना।
समय 12.40 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड पर उतरेंगें।
समय 12.45 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड पर स्वागत।
समय 12.50 बजे : बदायूं पुलिस लाइन से वीआईपी कार द्वारा सभा स्थल को रवाना।
समय 12.55 बजे : इस्लामियां कालेज सभा स्थल पहुंचेंगे।
समय 12.58 बजे : इस्लामियां कालेज जनसभा मंच पहुंचेंगे।
समय 01.00 बजे :इस्लामियां कालेज मंच पर स्वागत।
समय 01.15 बजे : इस्लामियां कालेज जनसभा में संबोधन शुरू।
समय 01.45 बजे : बदायूं इस्लामियां कालेज से वीआईवी कार द्वारा पुलिस लाइन को रवाना।
समय 01.50 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड वीआईपी कार द्वारा पहुंचें।
समय 02.00 बजे : बदायूं पुलिस लाइन हैलीपैड से शाहजहांपुर को उड़ेगा हैलीकाप्टर।
Previous Post

ईट भट्टा की खंदी में भरे पानी में खेलते समय चार बच्चे डूबे, मौत

Next Post

अखिलेश के गढ़ में दहाड़े डिप्टी सीएम, बोले यूपी में एक भी माफिया-गुंडी सक्रिय नहीं

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version