नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की सेवा, समर्पण, निष्ठा और अनुशासन को देखते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने तथा ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए सरोजिनी नगर, लखनऊ में बहुमंजिला बैरक के निर्माण का शिलान्यास भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पुलिस के साथ थानों में ड्यूटी, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा महाकुंभ सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पीआरडी जवानों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था एवं विभिन्न आयोजनों में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण
गोरखपुर में आयोजित सम्मेलन का सजीव प्रसारण ब के विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता CDO गामिनी सिंगला ने की। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह ने किया, जबकि आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
150 कर्मी रहे शामिल
कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के पीआरडी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ करीब 150 पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की जानकारी मिलने पर जवानों में उत्साह देखने को मिला।
यह रहे शामिल
MLC प्रतिनिधि शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा बदायूं, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विशाल पाल, अनुज कुमार, नरेन्द्र कुमार, कांति प्रसाद, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, विकास शर्मा, रंजीत सिंह तथा सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
सुरक्षा की घोषणा
मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा और ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा को पीआरडी जवानों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
