नया बदायूं

जौनपुर में फैला चिकिन पॉक्स, दस घरों के 32 लोग चपेट में आये

जौनपुर

जौनपुर

नया बदायूं, जौनपुर। स्टेट ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को गंभीर बीमारी फैलती हुई मिली है। जौनपुर के जाफराबाद में चिकन पॉक्स फैल गया है। दर्जनभर घरों में चिकिन पॉक्स फैल गया है। जिसमें करीब तीन दर्जन लोग चपेट में आ चुके हैं। इन मरीजों का सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन चौकन्ना हो गया है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

यूपी के जनपद जौनपुर के जफराबाद नगर पंचायत के मोहल्ला नासहीं स्थित अनुसूचित बस्ती में इन दिनों चिकन पाक्स का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी की चपेट में अब तक बस्ती के 10 घरों के 32 लोग आ चुके हैं। पीड़ित परिवारों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। चिकन पाक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर बच्चों में होती है, लेकिन यह वयस्कों को भी प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी के लक्षणों में शरीर पर बड़े-बड़े फफोले पड़ना शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फफोलों के सूखने के बाद काले दाग भी बन रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है और प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चिकन पाक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही, लोगों को सलाह दी गई है कि वे संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

आमजन को बीमारी से किया जागरूक
जफराबाद के निवासियों ने बताया कि इस बीमारी के फैलने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति में कमी आई है, क्योंकि कई बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष उपाय करने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी चिकन पाक्स के लक्षणों, बचाव के उपायों और उपचार के तरीकों के बारे में जानकारी दी है।

प्रशासन भी हुआ गंभीर
जफराबाद में चिकन पाक्स के प्रकोप ने सभी को चिंतित कर दिया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस समस्या पर नियंत्रण पाया जाएगा। सभी को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

Exit mobile version