नया बदायूं

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

नया बदायूं संवाददाता।

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने यूपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछे।

सीडीओ ने नियमित अध्ययन, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने और समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने तथा गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।

इसके बाद सीडीओ ने डायट परिसर में ऑडिटोरियम व अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, थाना कोतवाली परिसर में 48 क्षमता वाले हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष तथा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। थाना कोतवाली के अपूर्ण कार्यों को 15 दिन में पूरा कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version