नया बदायूं

अचानक अस्पताल पहुंची सीडीओ, डाक्टर-कर्मचारियों को कड़ा निर्देश समय से करें ड्यूटी

नया बदायूं, संवाददाता।

नवागत सीडीओ जनपद के विकास कार्यों को बेहतर करने एवं जनता को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए गंभीर हैं। सीडीओ गामिनी सिंघला ने दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सीडीओ के औचक निरीक्षण के चलते डाक्टर-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सांसें फूल गईं। इसके बाद ब्लाक दातागंज और भटौली गांव का भी निरीक्षण किया है।

मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे सीडीओ गामिनी सिंघला ने दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीडीओ ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और फार्मेसी का निरीक्षण करते हुए मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को साफ-सफाई, समय पर उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को और अधिक आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अस्पताल प्रशासन को मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मरीजों से वार्ता की और चिकित्सा अधीक्षक रीदेश भसीन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे भी मौके पर मौजूद रहे।

भटौली गांव और ब्लाक का किया निरीक्षण
सीडीओ गामिनी सिंघला ने सबसे पहले दातागंज ब्लाक के गांव भटौली का निरीक्षण किया। विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने गांव में दो निर्माण कार्यों को देखा है। इसमें एक सीसी रोड़ को देखा है इसके अलावा एक नाला निर्माण को भी देखा है। इसके बाद ब्लाक का निरीक्षण किया। यहां बीडीओ को सरकार की योजनाओं को लेकर निर्देश दिये। कहा कि सरकार की योजनाएं हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।

Exit mobile version