नया बदायूं, संवाददाता।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, जर्जर विद्यालयों की नीलामी, डिजिटल ऑनलाइन उपस्थिति, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण, रिक्त पदों पर नियुक्ति, डीबीटी सत्यापन तथा टास्क फोर्स के निरीक्षण की समीक्षा की गई।
सीडीओ ने सभी विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर हर हाल में पूरा कराने और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाइट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी को नियमित विद्यालय अनुश्रवण कर शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराने को कहा।
बैठक में राज्य पोषण मिशन, पशुपालन, पंचायती राज, आकांक्षात्मक विकासखंड, फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा एवं आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यों में तेजी और सुधार के निर्देश दिए गए।
