नया बदायूं

मैथिल ब्राह्मण सभा की बैठक में वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान

 

बदायूं संवाददाता।

मैथिल ब्राह्मण सभा बदायूं की आवश्यक बैठक गुरुवार 26 नवंबर को समिति के जिला कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा के आवास मोहल्ला कल्याण नगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा (बरेली) ने की। इसमें आगामी 6 दिसंबर को बरेली में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय नवम वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों और बदायूं से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि मैथिल ब्राह्मण सभा बरेली की ओर से वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन ओशी बैंक्वेट हॉल, 100 फुटा रोड, तुलाशेरपुर बरेली में किया जाएगा। सम्मेलन में स्वजातीय समाज के युवक-युवतियों और उनके परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश का सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से परिवारों को आपसी परिचय का अवसर मिलेगा और विवाह में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची को भी रोका जा सकेगा।

जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवल किशोर शर्मा, संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की।

बैठक में प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा, जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवल किशोर शर्मा, संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा, अनिल शर्मा फौजी, जिला उपाध्यक्ष विशेष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, जिला महासचिव रोहिताश कुमार शर्मा, जिला सचिव राधेश्याम शर्मा एवं सोमदत्त शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयांश आर्य तथा राधेश्याम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version