नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। बनारस से दिल्ली जा रही डबल डेकर कर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर चीत्कार मच गई अफरा तफरी का माहौल बन गया। चालक को झपकी आने की वजह से डबल डेकर बस पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र नौली हरनाथपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है झपकी आने से गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। डबल डेकर बस में करीब 100 यात्री सवार थे, अचानक हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में कई लोगों को बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई अफसर में हड़कप मच गया। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस बनारस से दिल्ली जा रही थी, बस यात्रियों से भरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं गईं।
