नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे ने जहां यात्रियों को रफ्तार दी है वहीं हादसों का कारण बनता जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर अब तक दर्जनभर से अधिक हादसा हो चुके हैं। एक बार फिर से यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई है। बस चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं है कुछ लोग घायल हुआ है। फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गया है। घायलों को बदायूं के अस्पताल भेजा है तो वहीं बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया है।
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा बदायूं में हुआ है। जनपद बदायूं में बिसौली और वजीरगंज क्षेत्र के बीच गांव फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर किलो मीटर संख्या 152.8 पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें से चार महिलाओं को चोटे आई हैं। जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
झपकी आने से हुआ हादसा
बिसौली कोतवाली के गांव फिरोजपुर के पास हादसा हुआ। बस संखअया UP-70 PT-6218 से हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस बता रही है कि चालक को झपकी आने से बस अनयंत्रित हो गई और बस पलट गई। हादसा में घायलों की पहचान इलाहबाद निवासी संगीता 50 वर्ष पत्नी सुरेश, विमला 60 वर्ष पत्नी सुनील, मीना 60 वर्ष पत्नी विजय प्रकाश और अंजू 47 वर्ष पत्नी आलोक कुमार के रूप में हुई है।
क्रेन से सीधी कराई बस
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद एवं क्रेन से बस को सीधा कराया तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
