• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लखनऊ से जुड़ी बदायूं के विकास की पटरी, कल से चलेगी बदायूं से लखनऊ को ट्रेन

Naya Badaun by Naya Badaun
July 25, 2026
लखनऊ से जुड़ी बदायूं के विकास की पटरी, कल से चलेगी बदायूं से लखनऊ को ट्रेन
ShareShareShare

नया बदायूं। ब्यूरो कार्यालय
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं को भाजपा सरकार में एक और बड़ी सौगात मिल चुकी है और आज हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी। जनपद बदायूं के लिए रविवार 26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है और अब बदायूं सीधे राजधानी लखनऊ से रेल मार्ग के जरिए जुड़ जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा उझानी रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस सौगात को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

यह है गाड़ी नम्बर
बदायूं स्थित फोर लीफ होटल पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उझानी-बदायूं-ऐशबाग (लखनऊ) के बीच उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी (संख्या 05018) दोपहर 12:00 बजे उझानी से रवाना होगी। यह ट्रेन 12:15 बजे बदायूं पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 12:17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जिससे हर व्यक्ति ट्रेन से बदायूं से लखनऊ की यात्रा कर सकेगा।

यह टाइम टेबल

ट्रेन कासगंज उझानी से चलकर बदायूं स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होते हुए रात 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। बताया कि उद्घाटन के बाद 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे बदायूं और उझानी क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ के लिए स्थायी और सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

बदायूं का साकार होगा सपना
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह केवल एक रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के सपनों का साकार होना है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से छात्रों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब राजधानी लखनऊ तक पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान, तेज और सुरक्षित होगा उन्होंने यह भी बताया कि बदायूंको लगातार दूसरी बड़ी रेल सौगात मिल रही है। कुछ समय पहले दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी और अब लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होना जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री का किया आभार  व्यक्त

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल में हो रहे व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में रेलवे का आधुनिकीकरण, नई रेल सेवाओं का विस्तार और स्टेशनों का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बदायूं को यह नई सौगात उसी दूरदृष्टि का परिणाम है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को गति मिल रही है।

 

रेल सेवा से मिलेगी रफ्तार
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इस रेल सेवा से बदायूं और उझानी क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार
प्रेस वार्ता के अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बदायूं के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के प्रति जनपदवासियों की ओर से आभार जताया।

यह रहे मौजूद रहे 
इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Previous Post

युवाओं की आवाज बुलंद करने को आगे आईं सपा प्रदेश सचिव सुनीता पाल

Next Post

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, भामाशाह चौराहे पर रोका गया मार्च

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version