• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पित्त की थैली का गलत ऑपरेशन होने से बिगड़ी थी महिला की हालत, बरेली में मौत

Naya Badaun by Naya Badaun
May 27, 2026
बदायूं मेडिकल कालेज में हंगामा, पित की थैली का किया गलत ऑपरेशन
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज से एक बार फिर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के पित्त की थैली का दोबार ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बदले में मोटी रकम वसूल कर ली गई। इसके बाद भी ऑपरेशन ठीक से नहीं किया तो दोबारा से ऑपरेशन करना पड़ा है। इसके बाद भी मरीज को उपचार ठीक नहीं मिला, पेट में सड़ान फैल गई। वहीं फेंफड़ा भी सिकुड़ गए हैं। परिजनों के हंगामा के बाद रेफर किया। बरेली के प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिवार आक्रोशित है और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मामला बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज का है। यहां हजरतपुर निवासी भोले की पत्नी शोभा चौहान का 14 दिन पहले जब मेडिकल कालेज आईं तो डॉक्टरों ने कहा कि पित्त की थैली का ऑपरेशन किया जायेगा। इसके लिए बरेली से एमआरआई और अल्ट्रासाउंड भी करा लिया। आरोप है कि डॉ. प्रियंका ने ऑपरेशन किया तो पेट में नली डाली तो ज्यादा ऊपर कर दी। जिससे आंत में फंस गई और एक दिन ठीक रहा फिर फेंफड़ों से पस आने लगा। इसके बाद कहा कि दोबारा से ऑपरेशन किया जायेगा। इसके बाद दोबारा से ऑपरेशन किया गया। शाम को फिर चेकअप किया तो फेंफड़ा सिकुड़ा हुआ है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे परेशान तीमारदारों ने मंगलवार को शिकायत की तो अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। मगर डॉक्टर को सस्पेंड करने की बात तीमारदारों को बहलने को की गई। इसके बाद मंगलवार को ही मेडिकल कालेज से मरीज रेफर किया और बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज किया गया। बुधवार को दोपहर तक तबीयत ठीक रही लेकिन दो बजे के बाद अचानक महिला शोभा चौहान ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ऑपरेशन के नाम पर वसूले 40 हजार
मेडिकल कालेज में पित्त की थैली के ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये वसूल लिये हैं। मरीज के तीमारदार मोहित का कहना है कि 40 हजार रुपये ले लिये हैं। कहा कि हमें आश्वासन दिया कि 40 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बदले में प्राइवेट जैसा बेहतर उपचार मिलेगा। इसके लिए एक बार 12 हजार रुपये लिये, फिर 28 हजार रुपये लिये। फिर भी इलाज ढंग से किया नहीं। दवाईयां भी बाहर से लिखी गई हैं।

तीमारदार ने की पुष्टी
महिला शोभा चौहान के तीमारदार मोहित कुमारद ने सूचना देकर बताया कि बरेली के प्राइवेट अस्पताल में शोभा का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शोभा का निधन हो गया है। वह बरेली से शव लेकर घर को आ रहे हैं। मोहित कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत की जायेगी और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Previous Post

सीडीओ ने स्कूली बच्चों को समझाया मीडिया का महत्व

Next Post

कछला सहित गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरा और वॉच टावर से होगी निगरानी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version