नया बदायूं, संवाददाता। लखनऊ ब्योरो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना के चलते देररात तक बदायूं शहर में हड़कंप रहा है। साढ़ू के घर से लौटते समय राजमिस्त्री का हादसा कहां हुआ और उसकी बाइक कहां गई इसकी जानकारी किसी को नहीं है इसकी पुलिस पड़ताल में लगी रही। मगर राजमिस्त्री का शव 12 किलो मीटर तक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी में घसीटते हुए बदायूं तक पहुंचा है। घटना के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शव कार में कहां फंसा था और फंसकर हुई मौत की स्थिति कैसी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
यूपी के बदायूं की यह घटना है। शुक्रवार देररात को बदायूं शहर के लालपुल पहुंची कार को लोगों ने देखा और बावल हुआ तो घटना की जानकारी हुई। कार में शव फंसने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि राजमिस्त्री घलेंद्र पुत्र चुन्नी लाल कार के नीचे किसी जगह से आया। कार चालक की माने तो उसे नौशेरा पंप के समीप ऐसा लगा कि कार में कुछ फंसा है। उनसे ध्यान नहीं दिया। इससे साफ है कि राजमिस्त्री कादरचौक मार्ग पर नौशेरा पंप के समीप ही हादसे का शिकार हुआ होगा। आ हो सकता है उससे पीछे असरासी के आसपास कार में फंसा हो। उसको कार ने टक्कर मारी या फिर काई अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। उसकी बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी हो और वह सड़क पर गिर गया हो ओर पीछे से आ रही कार में फंस गया हो। पुलिस भी यही संभावना जता रही है।

उत्तर प्रदेश लिखी है कार
बदायूं लालपुल पर जिस कार में नीचे फंसा हुआ शव मिला है वह कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार है। कार चालक प्रवीन्द्र प्रताप सिंह असरासी कादरचौक से आ रहा था वह बदायूं में कृषि कालोनी में रहता है। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार के चलते लोग और आक्रोशित हो गए और देररात तक हंगामा चला और भीड़ एकत्र हो गई।
घनलेंद्र के परिजन अस्पताल पहुंचे
बिल्सी कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पहचान की पुष्टि की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने बताया, घलेंद्र कादरचौक थाना क्षेत्र के ललुआनगला में रहने वाले अपने साढ़े के यहां गया था। वहां से बाइक से लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। हादसा कहां हुआ इसकी जानकारी नहीं है। धलेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था।
अधिकारी की सुनिए:::
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि कार में एक व्यक्ति का शव फंसकर घसीटने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। उसकी जेब से एक आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो गई है। कार चालक को भी नहीं पता कि व्यक्ति उसकी कार में कहां और किस समय फंसा। फिलहाल कार कब्जे में लेकर कार चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं शव कहां से घसीटता हुआ आ रहा था, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है परिजनों को बुलाया है।

Discussion about this post