नया बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना पिछले 38 दिनों से चल रहा है। गुरुवार को भी शहर के मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। यहां मालवीय आवास पर पहले धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने मालवीय आवास से आंबेड़कर पार्क तक मार्च निकाला गया। इसके बाद पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमां का मार्ल्यापण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि हमारी मांगों को लेकर शासन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। इससे व्यथित होकर यूनियन की कमेटी ने फैसला किया है कि आज 23 जनवरी को खून से लिखा खत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। खून निकालने को जिला पुरुष अस्पताल की लैब से टैक्नीशियन को सुबह 11 बजे मालवीय आवास पर बुलाने की मांग की है। इस मौके पर नीलम, अलका, पुष्पा, रेनू, दर्शाना, मीना मौजूद रहीं।
धरनारत आशाओं ने निकाला मार्च, खून से लिखेंगी पीएम-सीएम को खत
