नया बदायूं, संवाददाता। लखनऊ ब्योरो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा के ब्लाक प्रमुख ने विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक भूचाल आ गया है। बौद्ध कथा में पहुंचे भाजपा से समर्थित ब्लाक प्रमुख का मंच से बड़बोलेपन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार मंच पर भाषण देते-देते वह इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने देवी-देवाओं संग सनातन की संस्कृति पर बार कर दिया। कह दिया कि केदारनाथ-बद्रीनाथ और अयोध्या जैसे मंदिर पहले नहीं थे यह सब बुद्ध बिहार हुआ करते थे लोगों ने बुद्ध बिहार को खत्म करके मंदिर और मसाजिदों का निर्माण कराया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ब्लाक प्रमुख ऐसे बातें कहने से इंकार कर रहे हैं और वीडियो को एडिट किया हुआ तथा पुराना बता रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी।
गुरुवार को उझानी ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता शिशुपाल सिंह शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो की पुष्टी हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। मगर वायरल वीडियो के बाद समाज में लोगों ने तमाम सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं। वायरल वीडियो में उझानी के भाजपा से समर्थित ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य कहते हैं कि केदारनाथ में भगवान शिव के मंदिर, बद्रीनाथ भगवान विष्णु के मंदिर और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर हजारों साल पहले नहीं थे। पहले यहां बुद्ध बिहार हुआ करते थे। उनका यह भी कहना है कि इन जगहों को बाद में मंदिरों में बदल दिया गया। आक्रांताओं ने आकर मसाजिदों को बनवा दिया। बताया जाता है कि दरअसल यह बयान उन्होंने देहमू के विजियानगला गांव में आयोजित एक बुद्ध कथा में दिया। भाजपा नेता दो दिन पहले इस कथा में शामिल हुए थे। फिलहाल उन्होंने अपने बयान में बौद्ध कथा से सनातन की संस्कृति पर चोट पहुंचाने का कार्य किया है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है।
ब्लाक प्रमुख की सुनिए:::
उझानी ब्लाक के भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य का कहना है कि वीडियो पता नहीं कैसे बना दी गई है। यह वीडियो पुरानी है मैंने कभी ऐसा नहीं कहा है। पुरानी वीडियो निकालकर शेयर की गई है। मैंने वीडियो में यह तो कहा होगा कि हजारों वर्ष पहले यह स्थान बुद्ध बिहार हुआ करते थे। फिलहाल यह वीडियो बनाकर पेश की गई है।

Discussion about this post