नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में बड़ा हादसा होते टल गया। सावन के महीने में जल भरने के लिए गंगा घाट को जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली बदायूं में बरेली मथुरा हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास जाकर पलट गई। जिसमें कई कांवरिया घायल भी हो गए। इस हादसे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुड़ गई। अफसरों ने आनन-फ़ानन में रेस्क्यू कराया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज गंभीर घायलों को भेज दिया गया।
जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएम और एसएसपी ने मौके पर जारी है।
दातागंज के डहरपुर के कांवड़िया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डहरपुर खुर्द, दातागंज निवासी करीब 12 लोग ट्रैक्टर-ट्राली से कछला गंगा घाट जल भरने जा रहे थे। शनिवार रात सिविल लाइन क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
अफसरों ने दिखाई सक्रियता
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।
डीएम-एसएसपी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय भी मौके पर मौजूद रहे।
निगरानी में टीमें
प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
