नया बदायूं

उर्मिलेश की कविताओं से विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि

बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव जयंती वर्ष के तहत डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति की ओर से श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अंतर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने डॉ. उर्मिलेश की कविताओं, गीत, दोहे, मुक्तक और गजल प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया।

जूनियर वर्ग में बीआरबी मॉडल स्कूल की संध्या यादव और नंदिनी रस्तोगी प्रथम, मदर एथेना स्कूल की काव्या सोलंकी द्वितीय, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की खदीजा नूर तृतीय और हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की फारिहा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सीनियर वर्ग में हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की रिया गुप्ता प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के जयंत बाबू द्वितीय, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की पूनम शर्मा तृतीय तथा मदर एथेना स्कूल की आकांक्षा यादव और शिवदेवी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के रुद्र शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विजेताओं को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न और ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। निर्णायक प्रोफेसर रवि भूषण पाठक और साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र कबीर रहे।
समिति के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी रुचि व रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता संयोजक आलोक पाठक ने आभार जताया। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
इस दौरान श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती, नरेश चंद्र शंखधार, प्रशांत दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, शिवम वैश्य, सुशील शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version