नया बदायूं

लखनऊ में बनी बदायूं की रणनीति : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तय किया कैसे फतेह होगा मिशन 2027

नया बदायूं, संवाददाता। लखनऊ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में जब-जब चुनाव आता है चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो। तब तब चुनावी रणनीति की स्क्रिप्ट लखनऊ और सफाई में लिखी जाती है। समाजवादी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव के दौरान जीत दिलाने में मैनपुरी, सैफई, इटावा के अलावा फिरोजाबाद, कन्नौज, आजमगढ़ के साथ बदायूं जनपद भी अहम भूमिका निभाता है। इसीलिए मिशन 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। जिसको लेकर लखनऊ में बैठक आयोजित कर बदायूं की राजनीति और रणनीति को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तय कर दिया है और जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए हैं।

सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मिशन 2027 को लेकर पार्टी की ओर से एक विशेष बैठक की गई। यह विशेष बैठक बदायूं की राजनीति को लेकर हुई है। जिसकी अध्यक्षता सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में की गई और बदायूं जनपद के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी संगठन कार्यकर्ता आदि बुलाए गए। बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव और बदायूं से सांसद आदित्य यादव सहित सपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। बदायूं के जिला अध्यक्ष आशीष यादव और शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मिशन 2027 को लेकर विधानसभा वार समीक्षा की और चर्चा की। इस दौरान हर विधानसभा में जातिगत आंकड़ों पर विचार किया गया और विधानसभा चुनाव 2017 एवं 2022 इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 एवं 2024 के आंकड़ों पर विचार किया गया। इसके अलावा विधानसभाओं पर तमाम अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा कर प्रत्याशियों की तुलनात्मक चर्चा भी की गई।

साइड में नजर आए तमाम पार्टी के पुराने चेहरा

समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई है बैठक केवल बदायूं जनपद की राजनीति के गतिविधियों को लेकर आयोजित। सपा मुखिया अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले भर से तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। नए पुराने चेहरे भी थे लेकिन बैठक के दौरान पुराने चेहरे साइड में नजर आए और नए चेहरे को तवज्जो मिलता दिखा है।

भरपूर संख्या में पहुंचे टिकट के दावेदार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से लखनऊ पार्टी कार्यालय पर बदायूं के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसमें बदायूं जनपद से संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के साथ-साथ तमाम ऐसे चेहरा पहुंचे जिन्हें अलग-अलग विधानसभाओं से टिकट चाहिए है। मिशन 2027 की आहट को लेकर तमाम चेहरा टिकट के लिए पहुंचे और अपनी भागीदारी दिखाई। वही अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए टिकट के दावेदार बार-बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव तथा बदायूं के सांसद आदित्य यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

समाजवादी परिवार का बदायूं से अहम रिश्ता

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा परिवार समाजवादी परिवार का बदायूं जनपद से अहम रिश्ता रहा है। बदायूं जनपद से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा उनके भतीजे आजमगढ़ के वर्तमान सांसद धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रहे हैं इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भतीजे तथा शिवपाल यादव के बेटा आदित्य यादव वर्तमान में बदायूं से सांसद हैं। बदायूं जनपद से राजनीतिक तौर पर लंबा रिश्ता रहा है इसीलिए समाजवादी परिवार बदायूं जनपद की आवाम से सीधे-सीधे जुड़ा हुआ है। इसीलिए बदायूं जनपद को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है और सभी सीटें जीतना भी सपा के लिए एक चुनौती रहता है।

Exit mobile version