नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्वारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाया गया। विधायक ने जनता को सहूलियत व सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए खुद मिशाल पेश करते हुए अपने आवास पर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर स्थापित कराया है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने आवास पर पोस्टपैड मीटर लगवाया है। इस अवसर पर एसडीओ सौरभ परिहार ने लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि इससे बिना मानवीय हस्तक्षेप के रीडिंग डाटा सीधा सर्वर पर चला जाएगा। जिससे रीडिंग में गड़बड़ी संबधित शिकायतें भी खत्म होंगी। मोबाइल एप पर खपत का पूरा विवरण मिलेगा और बिजली आपूर्ति बंद होने की भी जानकारी मिलेगी। ये सोलर पैनल लगाने पर भी उपयोगी होगा। इससे बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया पोस्टपेड मीटर का उपयोग करने के बाद महीने के अंत में बिल आता है,जिसे तय तारीख तक जमा करना होता है। इसमें भी रीमोट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होती है।
विधायक ने दिया राजनीतिक और सामाजिक संदेश…
बिल्सी विधायक द्वारा अपने आवास पर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगवाकर इस तरह की पहल करना यह संदेश देता है कि वे भी आम नागरिक की तरह ही बिजली का सही और पारदर्शी हिसाब रखना चाहते हैं। भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधि भी वीआईपी नहीं आमजन की तरह नियमों का पालन करते हैं और सरकार समाज को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
भ्रम का निवारण….
कई स्थानों पर आम नागरिक स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में विधायक का यह कदम विभाग के प्रति जनता का भरोसा बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। विधायक ने जनता का भ्रम दूर करने के लिए यह कदम उठाया है।
