नया बदायूं

छह मार्च तक एसआईआर कार्य : विशेष अभियान में बूथों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में एसआईआर को लेकर अभियान चल रहा है। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक निर्धारित थी, जिसको अब बढ़ा दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से समयावधि में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब दावे आपत्तियां छह मार्च तक ली जायेंगी। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूर्ण की जाएगी। वहीं छह अप्रैल को अनंतिम प्रकाशन किया जायेगा। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाया गया तो जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर जाकर समीक्षा की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों पर पहुंचे
जनपद बदायूं में रविवार को जिले में एसआईआर कार्य के लिए विशेष अभियान चलाया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष अभियान एसआईआर को लेकर चलाया गया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार राय व उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा समीक्षा करने को निकले। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में निरीक्षण ब्लाक म्याऊं व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावां, नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला का निरीक्षण कार्यों की प्रगति को जांचा। वहीं संबधित तहसील के एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

तहसीलों पर दिखा विशेष अभियान का असर, आपत्ति लेकर पहुंचे लोग
रविवार को सदर तहसील कार्यालय के अलावा बूथों पर शहर में लोग दावे-आपत्तियां दर्ज कराने को पहुंचते रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण आंचल में भी एसआईआर का कार्य तेज रफ्तार से चला है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों के लिए 112 एईआरओ जनपद की सभी छह विधानसभा में कार्य कर रहे हैं। वहीं जनपद में 2859 मतदेय स्थल व 1759 मतदान केंद्र है।

जिले में 23120 मामलों में सुनवाई हुई
उन्होंने बताया कि पांच फरवरी तक एक लाख 17 हजार 595 नोटिस डिलीवर किए गए, जिसमें से 23 हजार 120 पर सुनवाई की जा चुकी है। शेष प्रक्रियाधीन है। बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त सभी 466 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। बतादें कि जनपद में ड्राफ्ट प्रकाशन में जनपद में कुल 19 लाख 25 हजार 413 मतदाता हैं। जिसमें 10 लाख 69 हजार 444 पुरुष मतदाता हैं। वहीं जिले में आठ लाख 55 हजार 906 महिला व 63 तृतीय लिंग मतदाता हैं। अब आपत्तियों पर आपत्तियां ज्यादा दी जा रही हैं। लोग अब आपत्तियों को चुनौती देने लगे हैं। फिलहाल लोग बूथों की ओर निकल पड़े हैं।

Exit mobile version