नया बदायूं, संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतादाता गहन पुनरीक्षण कार्य संचालित है। इसमें छह जनवरी अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें मतदाताओं की सूजी जारी कर दी है। वर्ष 2022 की सूची के सापेक्ष के सापेक्ष चार लाख से अधिक वोटर बाहर हो गए हैं। हालांकि उनमें भी मतदाताओं को आगामी समय सारिणी के अनुसार दावा करने को मौका दिया है। मगर तमाम ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है ऐसे लोगों को नोटिस दिये थे। जिसका जबाव देने के लिए तहसीलों पर लोग भीड़ जुटाये हुए हैं। साक्ष्यों को देने में लोग परेशान हैं। हालांकि इसके लिए तहसील प्रशासन लगा हुआ है जिले में विशेष अभियान चल रहा है।
तहसील से बूथों तक भीड़
शनिवार को सुबह से बदायूं सदर तहसील के साथ-साथ बिसौली, दातागंज, सहसवान में दावे-आपत्तियां एवं नोटिस का दबाव देने को लोगों की भीड़ जुटी हुई है। किसी के पिता का नाम मैच नहीं हो रहा है तो किसी का पता मैच नहीं हो रहा है। किसी का बूथ संख्या नहीं मिल रहा है तो किसी के मायके से भाग संख्या नहीं मिल रहा है। इसको ठीक कराकर दावा अपत्ति दी जा रही हैं। इसी क्रम में आज 31 जनवरी शनिवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी तहसीलों के अलावा 2580 बूथों पर बीएलओ सहित टीम दावे आपत्तियां सुन रही हैं और नोटिस का जबाव ले रहे हैं।
4.92 लाख मतदाता मतदाता सूची से बाहर
छह जनवरी से लेकर छह फरवरी 2026 तक लोग दावे और आपत्तियां कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मलित कराने को जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है या पूर्ण हो चुकी है। उनके द्वारा फार्म छह का प्रयोग किया जायेगा। संसोधन को फार्म आठ का प्रयोग किया जायेगा। विदेश में रहने वाले लोगों का नाम सम्मलित करने को फार्म 06-ए का इस्तेमाल किया जायेगा। छह जनवरी को अंतिम प्रकाशन के बाद जनपद में वोटरों की संख्या 19 लाख 25 हजार 413 हो गई है। संपूर्ण एसआईआर कार्य में अब तक 4 लाख 92 हजार 995 वोटर शुद्धीकरण के बाद मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। क्योंकि वर्ष 2022 में मतदाताओं की सूची 24 लाख 18 हजार 408 मतदाता थे। शुद्धीकरण के बाद लाखों की संख्या में वोटर बाहर हो गए हैं। उनको अभी भी जारी कार्यक्रम के अनुसार दावा करने को मौका दिया है।
2003 की सूची में नाम नहीं तो यह उपलब्ध करायें
निर्वाचक नामावली में नाम सम्मलित कराने को यदि पूर्व विशेष प्रागढ़ पुनिरीक्षण-2003 की निर्वाचक नामावली में स्वयं का नाम अथवा उनके माता-पिता, दादा-दादी आदि का नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है तो निम्न अभिलेख कोई भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायें। जिसमें किसी भी केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी, पेंशनभोगी को जारी किया गया प्रमाण पत्र। असके अलावा एक जुलाई 1987 से पहले सरकार, स्थीनय प्राधिकरणों, बैंकों, डाकघर, एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र। सक्षम प्राधिकारी से जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्विद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन व शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, सक्षण प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी, एससी, एसटी या कोई अन्य जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य या स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टार। सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि मकान आंवटन प्रमाण पत्र आदि दिखाने होंगे।
बेवसाइट पर चेक करें वोट
जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है। कि भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट https://voters.eci.gov.in एवं वोटर हेल्प लाइन ऐप पर जाकर स्वंय का नाम अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी आदि का नाम निर्वाचक नामावली-2003 में सर्च कर सकते हैं। निर्धारित फार्मों पर आवेदन भी किया जा सकता है। साथ ही आलेख्य निर्वाचक नामावली जनपद बदायूं की एनआईसी की बेवसाइट पर उपलब्ध है। जिसका लिंक https://badaun.nic.in/document-category/electoin/ पर है।
