• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कोल्ड स्टोर का चेंम्बर गिरने से 25 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

Naya Badaun by Naya Badaun
March 16, 2023
कोल्ड स्टोर का चेंम्बर गिरने से 25 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
ShareShareShare

बदायूं। बदायूं और संभल जनपद की सीमा पर संचालित कोल्ड स्टोर का चेंबर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें 25 से ज्यादा मजदूर दबने की जानकारी है। घटना के बाद बदायूं और संभल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए और रेस्क्यू जारी है। अब तक 2 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं और संभल जनपद की बीच सीमा की है। बदायूं और संभल जनपद के बीच इस्लाम नगर रोड स्थित बर्रई गांव के पास संचालित एआर कोल्ड स्टोर में चेंबर अचानक गुरुवार को अपराहन भरभरा कर गिर गया। कोल्ड स्टोर भरवारा कर गिरने से उसमें स्टोर किए गए लाखों आलू के बोरा फैल गए और उसकी चपेट में 25 मजदूर आ गए हैं। मजदूर कोल्ड स्टोर के मलबे में दबने से हड़कंप मचा हुआ है। इतना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर संभल डीएम और संभल एसएसपी तथा संभल जिले के उद्यान अधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद हैं। वहीं डीएम बदायूं मनोज कुमार ने एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा सहित अधिकारियों को भी मौके पर लगा दिया है। जेसीबी से रेस्क्यू चल रहा है और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

बदायूं के भी फंसे हैं मजदूर :—
बदायूं संभल जनपद सीमा के बीच संचालित एआर कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने से 25 से ज्यादा मजदूर दब गए हैं। अधिकारियों की माने तो बदायूं जनपद के गांव परमानंदपुर निवासी तथा आसपास के अन्य गांव के कई मजदूर भी दबे होने की जानकारी है।

3 घंटे के रेस्क्यू में 2 मजदूर सुरक्षित निकाले:–
बदायूं और संभल जनपद की सीमा के बीच संचालित यार कोल्ड स्टोर में चेंबर गिरने से 25 से ज्यादा मजदूर दब गए हैं। यहां पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी से रेस्क्यू को 3 घंटे पहले शुरू कर आया था। जिसमें अब तक 2 मजदूर सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।

चेंबर गिरने से अमोनिया रिसाब भी:–
बदायूं संभल के बीच संचालित एआर कोल्डस्टोर का चेंबर गिर जाने से हड़कंप बचा हुआ है। यह बताया जा रहा है कि चेंबर करने के बाद आलू के बोरा बिखर गए हैं और पूरी बिल्डिंग गिर गई है जिसके चलते अमोनिया पाइप भी लीक हो गए हैं और उससे अमोनिया रिसाव हो रहा है।

अधिकारियों की सुनिए:–
बदायूं संभल जनपद के बीच संचालित एआर कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने की घटना को लेकर बदायूं की तहसील बिसौली के एसडीएम ज्योति शर्मा मौके पर मौजूद हैं उनका कहना है कि रेस्क्यू जारी है अब तक 2 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है लेकिन किसी की अभी तक मौत की जानकारी नहीं है।

खबर अपडेट हो रही है…..

Previous Post

म्याऊं ब्लाक पर टीबी रोग कि लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Next Post

बदायूं मेडिकल कालेज में तीन दिन बाद डाक्टरों की हड़ताल समाप्त

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version