• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी बनी समाप्त वादी पार्टी : केशव प्रसाद मौर्य

Naya Badaun by Naya Badaun
May 8, 2023
समाजवादी पार्टी बनी समाप्त वादी पार्टी : केशव प्रसाद मौर्य
ShareShareShare

बदायूं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं के दातागंज में पहुंचकर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि सपा की साइकिल तो 2017 और 22 के चुनाव में पंचर हो चुकी है उसका तो टायर और ट्यूब फट चुका है। बोले बदायूं के मतदाताओं सपा को ऑक्सीजन मत देना, आईसीयू में पड़े हैं और आगे आईसीयू में ही पड़े रहने देना। बोले आप सभी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री को बनाया और फिर 2014 से 17 के बीच की अराजकता को भली-भांति देखा है। अगर इस अराजकता और गुंडई को नहीं चाहते हैं तो सपा को आईसीयू में पड़े रहने देना और भाजपा को लोकसभा विधानसभा के बाद इस निकाय चुनाव में वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ ही युवा रोजगार व्यापार महिला सुरक्षा सहित सबकी बात करती है।

 

बदायूं के दातागंज में भाजपा प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष पद नैना गुप्ता के समर्थन में जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संबोधित कर रहे थे। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 24 मिनट तक अपना संबोधन किया। जिसमें बार-बार सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यहां जल प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं वह प्रत्याशी केवल नैना गुप्ता ही नहीं बल्कि केशव प्रसाद मौर्य और सभी मंच के अतिथि हैं। इसलिए इस बार भाजपा को वोट करके नैना गुप्ता को चेयरमैन बनाएं और दातागंज नगर पालिका से जो भी प्रस्ताव जाएंगे उनको स्वीकृत कराना मेरी जिम्मेदारी है। यह बोट कमल के फूल को कर्ज के रूप में दे देना। कहा कि, सपा बसपा और कांग्रेस ने तो अपने कार्यकाल में खुद का विकास किया। भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। अखिलेश यादव मुस्लिम और यदुवंश वोट को अपना जहांगीर समझते हैं अखिलेश यादव को याद रहना चाहिए उनकी राजनीतिक जमीन भी बिक चुकी है। कहा कि 2017 में मैं प्रदेश अध्यक्ष था और उस दौर में भाजपा की सरकार बनी तबसे अखिलेश यादव सोचते हैं कि उनकी कुर्सी छीन ली हो, अखिलेश यादव मुझे डिप्टी सीएम नहीं चपरासी बोलते हैं यह भाषा एक पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं हो सकती। प्रयागराज त्रिवेणी से हूं अगड़े पिछड़े की बात नहीं करता मैं सर्व समाज की बात करता हूं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बदायूं लोकसभा सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्या, शेखुपुर से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित उपस्थित रहे।

Previous Post

युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने मतदान करने को दिलाई शपथ

Next Post

फात्मा रजा को मिला आजाद समाज पार्टी का समर्थन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version