नया बदायूं

बदायूं : अब केबल फॉल्ट का सटीक पता लगाकर जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति

नया बदायूं, संवाददाता।

शहर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंडरग्राउंड फॉल्ट लोकेशन मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बदायूं सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मशीन खोजेगी कहां है फाल्ट
विधायक के प्रयासों से शहर में अंडरग्राउंड केबलों में आने वाले फॉल्ट का सटीक स्थान पता लगाने के लिए यह आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई गई है। अब तक फॉल्ट का सही स्थान खोजने में काफी समय लग जाता था, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में देरी होती थी और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती थी।

प्राइवेट कंपनी करेगी कार्य
विद्युत विभाग द्वारा इस कार्य के लिए M/s Durgesh Chandel एवं M/s Rahat & Brothers को टेंडर दिया गया है। ये फर्में अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट का सटीक स्थान चिन्हित कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करेंगी, जिससे शहर में बिजली आपूर्ति तेजी से बहाल की जा सकेगी।

उपभोक्ताओं की दूर होगी मुसीबत
इस पहल से बदायूं शहर की विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विधायक एवं विद्युत विभाग के इस प्रयास से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सोलंकी, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, एसडीओ पनवडिया अरविंद कुमार, जेई कार्यशाला कफील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version