नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से प्रांतीय आवहान पर कार्य बहिष्कार किया। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर जिले भर में ओपीडी व्यवस्थाएं बंद कर दी। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसकी वजह से जिले भर की चिकित्सा सुविधाएं चौपट और बेपटरी हो गईं। दिनभर चले आंदोलन के बाद सीएमओ डॉ. मोहन झा के साथ वार्ता की गई। जिसमें सीएमओ ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में भुगतान कर दिया जायेगा। फिलहाल संगठन पदाधिकारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से प्रांतीय आवहान पर कार्य बहिष्कार किया। सीएमओ कार्यालय पर संगठन की ओर से धरना हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में लगभग करीब 1200 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं, जिन्हें दो महीने से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। प्रांतीय आवहान पर जिलाध्य7 मजदूर संघ देवदत्त शर्मा के संरक्षण में जिलाध्यक्ष कृष्णबल्लभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में 18 मई से 20 मई तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद 21 मई को आकस्मिक सेवा जारी रखते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कहा कि यदि मानदेय का भुगतान नहीं होता है तब कार्य बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा या जैसा प्रांतीय कमेटी का दिशा निर्देश होगा। उसका पालन किया जायेगा। इस दौरान जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा द्वारा कहा गया कि हम पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निवर्हन कररते हुए स्वास्थ्य सेवाएं करते हैं फिर भी सरकार का रवैया हमारे प्रति भेदभाव पूर्ण रहता है। व जिला संगठन मंत्री ने बताया कि पहले दिन के् कार्य बहिष्कार पर पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं, रिपोर्टिंग, टीकाकरण प्रभावित हुआ है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामजि द्वारा बताया गया कि भुगतान जल्द नहीं हुआ तो स्थिति और भयाभय होगी।
दो-तीन दिन में आ जायेगा वेतन
सीएमओ डॉ. मोहन झा से संगठन के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात हुई। इसके बाद देवदतत्त शर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ बदायू व कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बदायू के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता हुई। सीएमओ डॉ. मोहन झां द्वारा बताया गया कि कल बजट आ गया है तीनो माह का वेतन बन जायेगा और दो से तीन दिनो मे भुगतान कर दिया जायेगा।
यह रहे मौजूद
वार्ता के दौरान डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. राजवीर गंगवार, चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डॉ. प्रशांत त्यागी, अरूण अग्निहोत्री प्रशासनिक अधिकारी, लेखा लिपिक शैलेंद्र गुप्ता, जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा, जिला संगठन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा धवल, जिला सचिव डॉ. हसन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाजिम व डॉ. मेहराज, जिला कोषाध्यक्ष रवीन्द्र जोशी, मीडिया प्रभारी गौरव यादव, व जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप, तरून व मण्डल से गुलशन, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
