नया बदायूं, संवाददाता।
उझानी नगर पालिका कर्मी ने कोतवाली मे तैनात इंस्पेक्टर क्राईम राहुल पर एक सिपाही के माध्यम से 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीडि़त नगर पालिका कर्मी ने एसएसपी को लिखित शिकायती पत्र देकर कारवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
उझानी नगर पालिका में तैनात नगर पालिका कर्मी नफीस अहमद ने फर्जी डिग्री के आधार नौकरी पाई थी। जिसकी शिकायत आजाद समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपटटर सिंह सोलंकी ने की थी। विभागीय जांच में नफीस अहमद की मार्कशीट जाली पाई गई थी। जिसके आधार पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कारवाई करते हुए लगभग अब से 20 दिन पहले उझानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच उझानी कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राईम राहुल सिंह चौहान को सौंपी गई थी। नगर पालिका कर्मी का आरोप है की इसी संबंध में एक कांस्टेबल नगर पालिका में तैनात बडे बाबू मुकेश शर्मा को कोतवाली बुलाने आया था, कोतवाली पहुंचने पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल इससे पुलिस विभाग की फजीहत हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल की है। फिलहाल इसकी पुष्टी नया बदायूं नहीं करता है।
