नया बदायूं

सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में शाहजहांपुर निवासी ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसा में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तो वहीं पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर चालक सड़क पार कर रहा था इसी दौरान हादसा का शिकार हो गया।

बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र में सथरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। बतादें कि जिला शाहांजापुर के थाना कलान के गांव बुदा निवासी मृतक पिंकू 38 पुत्र वर्ष सत्य राम शुक्रवार की दोपहर में मिलिकिया मोड़ सथरा गांव भट्टा के पास युवक पानी पीकर सड़क पार कर रहा था। भट्टा पर वापस आते समय तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को टक्कर दी। जिसमें युवक की बदायूं लाते वक्त रास्ते में ही सखानू गांव के पास मौत हो गई, युवक भट्टा पर ट्रैक्टर चलाने का कार्य किया करता था, मृतक पिंकू के चार 4 बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी और दो बेटे हैं, कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, ट्रैक्टर चालक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक सवार को पुलिस अपने साथ ले गई।

Exit mobile version