नया बदायूं

नगर विधायक ने किया बदायूं शहर के भामाशाह चौक पर यात्रीशेड का शुभारंभ

नया बदायूं, संवाददाता।

श्रीभामाशाह सेवा समिति द्वारा समिति के द्वारा शहर के भामाशाह चौक पर राहगीरों के बैठने के लिए भामाशाह यात्रीशेड का शुभारंभ कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा यात्रीशेड का उद्घाटन किया गया। भामाशाह सेवा समिति के संस्थापक दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ बंटी ने बताया कि स्थानीय भामाशाह चौक पर चारों दिशाओं के राहगीर रुकते हैं जिनके लिए भयंकर गर्मी के कारण बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी इसको ध्यान पर रखते हुए भामाशाह सेवा समिति के द्वारा यात्री शेड का जीर्णोद्धार कर बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया भामाशाह एक दानवीर के रूप में जाने गए हैं, जिनका अनुसरण करते हुए भामाशाह सेवा समिति ने जो यात्री शेड का जीर्णोद्धार कराया है यह अपने आप में उल्लेखनीय का कार्य है। भामाशाह सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया की भामाशाह सेवा समिति की ओर से जनकल्याण के लिए हम लगातार कार्यक्रम करते रहे और करते रहेंगे। भामाशाह ने जिस तरीके से देश को बचाने के लिए अपने धन की न्यौछावर कर दिया था ठीक उसी प्रकार से उनके अनुसार करते हुए हम सभी लोग देश के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे। इस चौराहे पर सभी दिशाओं को मिलाया जाता है जिसके चलते हुए यहां पर राहगीरों की काफी भीड़ रहती है और इतनी तपती दोपहरी में कोई स्थान न होने की वजह से यह आने वाले समय में एक लाभदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, राम किशन, गणेश गुप्ता, भुवनेश महेश्वरी, विकास माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, सुरजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version