• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

विकास की पटरी पर दौड़ेगा बदायूं, लखनऊ रेल सेवा को मिली मंजूरी : बीएल वर्मा

Naya Badaun by Naya Badaun
June 23, 2026
विकास की पटरी पर दौड़ेगा बदायूं, लखनऊ रेल सेवा को मिली मंजूरी : बीएल वर्मा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। ब्यूरो कार्यालय

आजादी के बाद बदायूं के विकास में एक और नया अध्याय केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से जुड़ गया है। दिल्ली के बाद अब लखनऊ के लिए भी बदायूं से सीधे ट्रेन की सेवा मिलने वाली है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास के बाद रेल मंत्रालय भारत सरकार ने बदायूं से लखनऊ के लिए ट्रेन की मंजूरी दे दी है, जो बदायूं की जनता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। किसान, व्यापारी, नौजवान, छात्र आदि के लिए ट्रेन लाभकारी साबित होगी और बदायूं से लेकर लखनऊ तक विकास की पटरी पर दौड़ेगी। जल्द ही इस ट्रेन को बदायूं से हरी झंडी मिलने वाली है

बदायूं स्थित आरके रिसॉर्ट (कृष्णा लॉन) में बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन संचालित होने के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता शामिल रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं से लखनऊ के मध्य रेल सेवा संचालन की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बदायूं जनपद की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बदायूं से लखनऊ के लिए रेल सेवा संचालित किए जाने की मांग को लेकर वह लंबे समय से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष लगातार प्रयासरत थे। जनपदवासियों की इस महत्वपूर्ण मांग को उन्होंने कई अवसरों पर प्रमुखता से उठाया तथा रेल मंत्री से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखा। उनके अथक प्रयासों, सतत अनुश्रवण एवं सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप आज बदायूं की जनता को यह बहुप्रतीक्षित सौगात प्राप्त हुई है।

बदायूं में 5:25 बजे सुबह स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति मिलने से बदायूं सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह ट्रेन प्रातः 5:25 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों एवं आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे लोगों का समय बचेगा, यात्रा सुगम होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री के गृह नगर उझानी में भी रुकेगी

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आगे कहा उझानी मेरे ग्रह नगर होने के कारण रेल मंत्री से उझानी स्टेशन पर भी ठहराव की विशेष मांग की थी, जिसे स्वीकार किया गया है। उझानी में स्टॉपेज मिलने से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा और उन्हें बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा यात्रियों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

जन सुविधाओं के आधार पर काम कर रही भाजपा सरकार

जनपद बदायूं से लखनऊ को रेल सेवा की स्वीकृति इसी जनकल्याणकारी सोच और विकासवादी दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। यही कारण है, कि आज रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य देखने को मिल रहे हैं। बदायूँ को मिली यह नई रेल सुविधा भी उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा यह निर्णय जनपद के लाखों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

जिला अध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में मीडिया के बंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा जनहित से जुड़े विषयों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बदायूं की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात जनपद के विकास और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Previous Post

जनता की शिकायतों का समय से करें निस्तारण : डीएम

Next Post

गोशाला में अव्यवस्थाओं और गोवंशों की मौत का आरोप, ग्रामीण ने की जांच की मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version