नया बदायूं

प्रभात फेरी पर लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई को अड़ा भाजपा प्रतिनिधि मंडल, सीओ हटाये और एलआईयू सिपाही निलंबित

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में माघ महीने में प्रभात फेरी निकलना सनातन धर्म के लोगों को भारी पड़ा था। सनातन समाज के लोगों पर पुलिस ने प्रभात फेरी निकालने के दौरान हुई पुलिस द्वारा लाठीचार्ज चार्ज की गई। प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी घटना के बाद पहले संघ फिर भाजपा नेताओं के सक्रिय होने और डीएम-एसएसपी को गेस्टहाउस पर बुलाकर नाराजगी जताने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

ss

बदायूं जनपद के डीएम अवनीश कुमार व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार ने लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्सी के सीओ संजीव कुमार को हटाते हुये मुख्यालय से संबद्ध कर लिया है। इसके साथ ही एलआईयू के सिपाही प्रशांत चौधरी को निलंबित कर दिया। बतादें कि बदायूं में 16 जनवरी को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को गांव पीड़ित परिजनों एवं घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की। शुक्रवार को पीड़ितों एवं घायलों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाकर डीएम व एसएसपी के सामने पेश किया। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से खुलकर नाराजगी जताई। इस दौरान दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिये कहा।

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने जताई नाराज
इस्लामनगर के ब्यौर कासिमाबाद गांव में प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने बदायूं स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व एसएसपी से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु कहा। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हीं पीड़ितों एवं घायलों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाकर डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान घायलों ने प्रशासन के सामने पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपनी आपबीती साझा की। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम एवं एसएसपी से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का बात रखी। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर उपस्थित रहे।

Exit mobile version