नया बदायूं

मदरसा में भगवान हनुमानजी का किया अपमान, विरोध शुरू

नया बदायूं, संवाददाता।
ककराला के कस्बा में वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में नाटक मंचन किया तो धार्मिक भावनाओं को लक्ष्य बनाकर अपमान किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीहनुमानजी का अपमान किया और डीएम कार्यालय का बाबू बता दिया गया। इस नाटक मंचन से धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। जिसके बाद से विरोध शुरू हो गया है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को थाना आलापुर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि मदरसा एचके पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में गैस सिलिंडर की समस्या को बढ़ा चड़ा कर दिखाया गयाहै l इसके अलावा रामायण काल के पात्रों भगवान हनुमान का सार्वजनिक मंच से मजाक उड़ाया गया और एक बात द्वारा यह कहते दिखाया गया कि तुम बजरंगबली नहीं डीएम कार्यालय के बड़े बाबू हो जो लालच दे रहे हो। इस नाटक मंचन से सभी सनातनियो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मदरसा संचालक राशिद ख़ान ककराला के कृत्य से देश की शांति को खतरा उत्पन्न किया गया है। आरोप लगाया कि यह व्यक्ति मदरसे में दुश्मन देशों का सामान्य ज्ञान भी बच्चों को पड़ता है यह दुश्मन देश का साइलेंट मॉड्यूल भी हो सकता है जो टूल किट के रूप में कार्य करते हुए युवाओं को देश के खिलाफ तैयार करता है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला सहसंयोजक उत्कर्ष मिश्रा,सत्येंद्र यादव, मोर सिंह, आकाश कुशवाहा ,मुकेश कुशवाहा ,राहुल त्रिवेदी ,अभय पंडित ल

Exit mobile version