नया बदायूं, संवाददाता।
राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की उप-प्रधानाचार्या डॉ. नेहा सिंह, डॉ. सुनील सिंह, विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उप प्रधानाचार्या ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी डॉक्टरों ने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सशक्त समर्थक भी थे। उन्होंने मेडिकल छात्रों से उनके प्रसिद्ध संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस आयोजन का मुख्य नेतृत्व एमबीबीएस 2025 बैच द्वारा किया गया। आयोजन में क्षितिज, भविष्य राज, कृष्णा कुमार और विशाल स्वरूप प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं कुनाल, गुरु प्रकाश, रितुराज सिंह, मयंक देव, नवनीत कुमार पाल, सुमीत सागर, पुनीत कुमार, प्रशांत, अभिषेक कुमार, अश्वनी रजक, ओम प्रकाश और वैभव कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. लालेंद्र यादव, प्रभारी सोशल मीडिया, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. अमित कुमार, सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी विभाग, डॉ. पुनिता कुमार, डॉ. टिंकु सिंह, डॉ. विपिन कुमार,डॉ. राजेश कुमार सहित मौजूद रहे।
