नया बदायूं

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 15 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

नया बदायूं, संवाददाता।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 18 एवं 19 जून को जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 15 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

जनपद बदायूं में अभियान के दौरान नरऊ खुर्द अलीगढ़ रोड स्थित न्यू बदायूं डेयरी, दातागंज स्थित आरएसपी मिल्क सेंटर, दातागंज स्थित मिल्क डेयरी, बिल्सी स्थित मदर डेयरी, बिल्सी स्थित मदर डेयरी मिल्क सेंटर, बिल्सी स्थित स्वराज मिल्क प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड, दबतोरी स्थित पाल डेयरी, नेकपुर स्थित शिवा मिल्क सेंटर तथा शहबाजपुर कृष्णा चौक स्थित सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेज से मिश्रित दूध, पनीर, टी मिल्क तथा फुल क्रीम मिल्क के नमूने लिए गए। इसके अलावा उसावां स्थित मदर बाबा नाम केवली मिल्क प्लांट, भमोरी स्थित मनोज कुमार डेयरी तथा घटपुरी स्थित रवि सिंह डेयरी से भी खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। कुल 15 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार गौरव, मानवेंद्र सिंह, करण सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र गुप्ता, ममता मिश्रा, तस्नीम परवीन एवं सीमा यादव मौजूद रहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version