नया बदायूं, संवाददाता। ब्योरो कार्यालय
जनपद बदायूं में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दस फरवरी को मनाया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों से लेकर किशोर व किशोरियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जायेगी। एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बच्चों के पेट के कीड़ा मर जायेंगे तथा पेट की तमाम बीमारियां दूर हो जायेंगी। इसके लिए सभी विभागों का सहयोग रहेगा और अभियान चलाकर सेंशन लगाकर टेबलेट खिलाई जायेगी। जोरशोर के साथ विभाग में तैयारियां चल रही हैं। एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाकर बच्चों के पेट की बीमारियों को दूर किया जायेगा।
बदायूं में 6500 स्थानों पर खिलाई जायेगी दबा
जनपद बदायूं में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को मनाया जाता है। 10 फरवरी मंगलवार को बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएंगी। बच्चों को गोलियां आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों, कालेज, विद्यालयों सहित 6500 केंद्रों पर एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएंगी। सीएमओ ने कहा है कि बच्चों को कुपोषण से बचाने एवं पेट रोगों से मुक्त करने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। विशेष अभियान के तहत 19 वर्ष के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही हैं।
दूर होती है बच्चों में शारीरिक कमजोरी उत्पन्न
कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों की बीमारी से मुक्त करना है। यह बीमारी बच्चों में शारीरिक कमजोरी उत्पन्न करती है, जिससे बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने में शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। सालभर में कम से कम दो बार टेबलेट को खाना चाहिए।
18 लाख 77 हजार 200 का लक्ष्य
जिले में 18 लाख 77 हजार 200 बच्चों को एल्बेंडाजोल दी जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, तीन से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने के लिए अपने नजदीकी आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर का सहयोग करें।
अधिकारी की सुनिए::::
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि जनपद में दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। सभी विभागों के सहयोग से सेंशन लगाकर एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी। इसके लिए टीमों को लगाया गया है तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बच्चों को पेट रोग से मुक्त करने के लिए टेबलेट खिलाई जायेगी।
