नया बदायूं

Badaun : ई-पंजीकरण प्रणाली 2024 के विरोध में आये दस्तावेज लेखक, ज्ञापन सौंपा

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं ई-पंजीकरण प्रणाली 2024 के विरोध में उप निबंधक कार्यालय सदर बदायूं के सभी दस्तावेज लेखकगण ने प्रांतीय आवाहन पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दस्तावेज लेखकगणों ने अपनी मांगों को रखा है। इसके चलते काफी समय तक कामकाज भी प्रभावित भी र हा है। इस ज्ञापन में लेखकों के अलावा जनता की समस्या के समाधान की बात भी कही गई है।

मंगलवार को सदर उप निबंधन कार्यालय पर ज्ञापन सहायक निरीक्षक बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया और अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानानंद पांडे बंगाली बाबू ने कहा की सभी दस्तावेज लेखक परिवार इस प्रणाली का विरोध करता है आने वाले समय में इस प्रणाली से समस्या बढ़ेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लेखक भारत भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारी बात सुनें बरना समूचे प्रदेश में समस्या बढ़ेगी। वरिष्ठ पर लेखक कौशल नंद पांडे उर्फ ललन पांडे ने कहा कि इस कार्य से सबसे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दस्तावेज लेखक जोगेंद्र सिंह शाह ने कहा कि पंजीकरण प्रणाली 2024 के बारे में सरकार अपनी मंशा साफ करें, कि हमारे साथ अन्याय नहीं होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा इस प्रणाली का हम विरोध करते हैं और अगर हम लोगों को नहीं सुना गया तो आंदोलन को रूप ले सकता है। इस अवसर पर सहायक महानिदेशक निबंध डीआईजी के मौर्य ने उप निबंधक बदायूं सदर प्रथम सैयद नदीम रजा व बदायूं सदर द्वितीय मोहम्मद वसीम अंसारी की मौजूदगी में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा, अशोक सक्सेना, मुकेश, विशेष यादव, हितेंद्र सिंह, राकेश पांडे, उमेश कश्यप, अमित कश्यप, प्रमोद दीक्षित, प्रदीप यादव, महेंद्र पाल, शहंशाह आलम, प्रदीप शर्मा, मोहम्मद हफीज, रामनाथ पाल, कुसुम यादव, अजय सागर, चेतन कुमार सिंह, सतीश चंद्र सिंह, धीरज सिंह, सुधीर, संजीव सक्सेना, गुड्डू प्रजापति, विपिन चंद्रधर, गौरव शर्मा, अंकित पांडे, दिलीप सक्सेना, देवेश कुमार सिंह, राजकुमार पांडे, राहुल यादव, अमित चतुर्वेदी, रूपेंद्र राठौर, महिपाल, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद सक्सेना, भगवान दास, यतेंद्र बंसल, आर्येंद्र शर्मा, कुसुम यादव, संजय यादव सहित मौजूद रहे।

Exit mobile version