संवाददाता। नया बदायूं
बदायूं कि जिला अस्पताल में बिजली कटौती का झंझट अब खत्म होने जा रहा है। बिजली आये न आये लेकिन अस्पताल में अंधेरा नहीं होगा। गर्मी के मौसम में गर्मी नहीं सतायेगी क्योंकि बिजली कटौती होने के बाद भी सोलर प्लांट से बिजली की सप्लाई मिलती रहेगी। अस्पताल में सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। सोलर प्लांट से सीधे सप्लाई हर वार्ड और पूरे अस्पताल में मिलेगी। इसके लिए फाउंडेशन बनने के बाद सोलर पैनल भी आ गए हैं।
24 घंटे मिलेगी बिजली सप्लाई
बदायूं जिला जिला पुरुष अस्पताल सोलर प्लांट युक्त होने जा रहा है। जिला पुरुष अस्पताल में अब सोलर पैनल से बिजली की सप्लाई मिलेगी। बिजली का भार कम होगा वहीं कटौती का झंझट भी नहीं रहेगा। अगर बिजली कटौती भी हो जायेगी तो जिला अस्पताल में अंधूरा नहीं होगा और बिजली का संकट नहीं रहेगा। सोलर प्लांट चलता रहेगा। सबसे बड़ी राहत गर्मी के मौसम में रहेगी। मरीजों को गर्मी नहीं मिलेगी 24 घंटे पंखा चलता रहेगा।
256 किलो वाट का लग रहा पैनल
बदायूं जिला पुरुष अस्पताल सोलर युक्त बन रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में 256 किलो वाट का सोलर प्लांट लग रहा है। सभी सोलर पैनल अलग-अलग वार्डों की छत पर लग रहे हैं। इसके लिए फाउंडेशन इमरजेंसी की छत पर तथा सर्जीककल वार्ड छत, मलेरिया वार्ड सहित तमाम अलग-अलग वार्ड की छतों पर सोलर प्लांट को फाउंडेशन बन गए हैं पैनल लगने वाले हैं। सोलर पैनल आ गए हैं और लगाना शुरू कर दिया है।
हर वार्ड को मलेगा कनेक्शन
जिला पुरुष अस्पताल में सोलर प्लांट हर वार्ड की छत पर लगाया जा रहा है। सोलर प्लांट लग जाने और संचालित होने के बाद संबधित पैनल को संबधित वार्ड से कनेक्ट कर दिया जायेगा। सोलर बैट्रा और इन्वेटर भी लगाया जायेगा। जिसके बाद सीधे हर वार्ड से अलग-अलग कनेक्ट होगा। सर्दी में बल्व जलते रहेंगे और हीटर चलते रहेंगे तो वहीं गर्मी के मौसम में उसी वार्ड के पंखा कनेक्ट रहेंगे।
अधिकारी की सुनिए-
जिला पुरुष अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित वार्ष्णेय का कहना है कि सोलर प्लांट करीब 256 वाट का लगाया जा रहा है। हर वार्ड पर अलग-अलग छत पर लग रहा है फाउंडेशन बन चुके हैं जल्द ही पैनल लग जायेंगे। अब किसी भी सीजन में अस्पताल में बिजली सप्लाई की दिक्कत नहीं होगी।

Discussion about this post