संवाददाता, नया बदायूं।
जनपद में एसआईआर का कार्य चल रहा है। छह फरवरी तक दावे आपत्तियां मांगी गई हैं इसके लिए बूथों से लेकर ब्लाकों तक कार्य चल रहा है। जिसकी मॉनीट्रिंग को लेकर आयोग के निर्देश है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्लाकों पर जाकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया है।
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने दातागंज विधानसभा के ब्लाकों का निरीक्षण किया। ब्लाक म्याऊं व जगत आदि ब्लॉकों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर विशेष प्रगाण पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के कार्यों की प्रगति को देखा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों के मतदाता कार्ड अवश्य बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराये। इस मौके पर दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह सहित मौजूद रहे।

Discussion about this post