नया बदायूं,संवाददाता।
बदायूं शहर के सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने लगाए जयश्री राम,जय हनुमान के जयकारे, मंदिर का वातावरण भक्ति मय हुआ।
ज्येष्ठा माह के सातवें बड़े मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने हनुमानजी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजाकर चोला चढ़ाया। ततपश्चात नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्रीहनुमानजी का भव्य- दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं एवं फलों का भोग लगाया गया। शाम को 7:30 बजे श्रीहनुमानजी की भव्य रूप से आरती उतारी गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भक्त लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्रीहनुमानजी के चरणों में अर्जी लगाते हैं। ज्येष्ठ मास में श्रीहनुमानजी का पूजन करने से श्रीहनुमानजी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के रोग, शोक और अन्य जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं। यहां हर्षित रस्तोगी, प्रिंसी रस्तोगी तथा दिशांत रस्तोगी ने श्रीहनुमानजी का नवीन वस्त्र आभूषण की सेवा कर फलों एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा है। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, मनु अग्रवाल,रोचक वैश्य,दीपक वैश्य,शिवेंद्र भारद्वाज, रामगोपाल, प्रदीप पटवा, कन्हैया, वंश, नरेश प्रजापति, राजीव सैनी मौजूद थे।
