नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जनपद में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सालभर की मेहनत के बाद छात्र-छात्राओं के अंदर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और सहपाठियों के साथ मिलकर पास होने की खुशी मनाई। जिले में सबसे ज्यादा नंबर ब्लूमिंगडेल और डीपीएस के छात्र-छात्राओं के आए। चार छात्र-छात्राओं ने 98.2-98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। और स्कूलों में पहला स्थान हासिल किया है।
बुधवार दोपहर बाद में सीबीएसई का रिजल्ट जारी हुआ है। जिसमें ब्लूमिंगडेल स्कूल के समृद्ध गुप्ता ने विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके स्कूल के वाणिज्य वर्ग की छात्र साइशा धींगडा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा डीपीएस की ज्योतिका सक्सेना, आदित्य भल्ला और शुभ सपड़ा ने भी 98.2-98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं योगिता ने 97.2 प्रतिशत, सिद्धि राठौर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
बतादें कि टॉप फाइव की लिस्ट पर नजर डालेंगे तो शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में समर्द्ध गुप्ता 98.2 फीसदी तथा साईंशा धींगड़ा 98 फीसदी, रिद्धि पाठक 95 फीसदी, सूफियान वारिस 95 फीसदी, यशी वैश्य 94.2 फीसदी, न्यासा 94 फीसदी, ऋषि राज सिंह 93.4 फीसदी, लवीना धींगड़ा 92.4 फीसदी अंक हासिल किये हैं। वहीं शहर के डीपीएस स्कूल पर से आदित्य भल्ला 98.2 फीसदी, ज्योतिका सक्सेना 98.2 फीसदी, शुभ सपरा 98.2 फीसदी, अरूबा सिद्दीकी 97.8 फीसदी अंक हासिल किये हैं। यहां टॉपर्स को अभिभावकों एवं शि्क्षकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
हिमांशू ने हासिल किये 80.8 फीसदी अंक
बुधवार को सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने छात्र-छात्राओं को शुभकानाएं दीं। यहां के 12वीं के छात्र हिमांशू कश्यप ने 80.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के साथ-साथ परिवार का नाम रोशन किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र हिमांशू कश्यप को उनके पिता सुधीर कश्यप सहित अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
फ्लोरेंस नाइटेंगल में सक्षम अरोरा ने पाया दूसरा स्थान
बदायूं उझानी रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फ्लोरेंस नाइटेंगल पब्लिक स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बेहतरीन अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी साबित किया है। घोषित हुए परिणामों में अपूर्व यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सक्षम अरोड़ा 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अग्रिम रस्तोगी 91.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सक्षम अरोरा शहर के गोपीचौक सराय फकीर के रहने वाले हैं। उनके पिता यशपाल अरोरा और मां प्रीति अरोरा हैं। सक्षम अरोरा ने इसा श्रेय माता पिता के साथ शिक्षकों को दिया है।
