नया बदायूं

विश्व रेडक्रास दिवस पर क्षयरोगियों को सौंपी पोटली

नया बदायूं, संवाददाता।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ. सत्यपाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें डॉ. विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की विश्व रेडक्रॉस सोसाइटी की स्वास्थ्य के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर सहभागिता रहती है इसी तरह डॉ सत्यपाल द्वारा क्षय रोगियों के लिए स्वेक्षा से गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाती रहीं हैं l

शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भी डॉ. सत्यपाल द्वारा 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी है। क्षय रोग विभाग के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य विभाग रेड क्रॉस सोसाइटी का ऋणी रहेगाl जिला क्षय रोग अधिकारी ने इसी तरह जनपद की विभिन्न स्वम सेवी संस्थाओं से स्वेक्षा से टीबी के मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराने की अपील की। जिस से समाज से अतिशीघ्र टीबी की बीमारी को समाप्त किया जा सके। क्षय रोगी को स्वस्थ होने में सहायता मिले l गोष्ठी में रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं उनके सहयोगी, सुदेश सक्सेना डीपीटीसी, एसटीएस संदीप राजपूत, सूरजपाल उपस्थित रहे l

Exit mobile version