• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में स्नातक एमएलसी चुनाव संपन्न, 63.7 प्रतिशत मतदान

Naya Badaun by Naya Badaun
January 30, 2023
बदायूं में स्नातक एमएलसी चुनाव संपन्न, 63.7 प्रतिशत मतदान

बदायूं में खंड स्नातक चुनाव।

ShareShareShare

बदायूं। जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए द्विवर्षीय निर्वाचन बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 को सकुशल, निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक एवं तहसील स्तर पर मतदान किया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव को संपन्न कराया गया। एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा और सपा की हलचल दिखाई दी है। कांग्रेस और बसपा इस चुनाव को लेकर पूरी तरह शांत दिखी है।

डीएम-एसएसपी सहित अफसर करते रहे भ्रमण
जिले में सोमवार को बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव 21 मतदान केंद्रों के 28 मतदान बूथों पर कराया गया। यहां प्रातः 08ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में 9920 पुरूष तथा 4828 महिलाओं कुल 14748 मतदाताओं के सापेक्ष 6829 पुरूष तथा 2566 महिलाओं कुल 9395 मतदाताओं ने वोट डाले। जनपद में 63.7 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डा. ओपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह ने बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान केंन्द्रो पर वीडियोग्राफी कराई गई। मतदाताओं को पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदान केंन्द्र में तलाशी के बाद प्रवेश कराया गया। मतपेटिकाएं बरेली में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद कर दी गई हैं।

बदायूं लोकसभा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य व अन्य।

भाजपा सांसद ने बदायूं.गुन्नौर में मतदान को किया प्रेरित

बदायूं। भाजपा सांसद डाक्टर संघमित्रा मौर्य ने बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में मतदान केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बदायूं, नगर पालिका बदायूं, वजीरगंज, नगर पालिका परिषद उझानी, नगर पालिका परिषद बिल्सी, अम्बियापुर, बिसौली, असाफपुर, इस्लामनगर, सहसवान, गुन्नौर, बबराला आदि मतदेय स्थलों पर जाकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आहवान किया। इस मौके पर पंडित शारदा कांत, सनवीर पाल, शिशुपाल शाक्य, अशोक भारती, जितेंद्र कुमार साहू, शैलेंद्र मोहन, मनोज कुमार बिट्टन, दीपमाला गोयल, विश्वजीत गुप्ता, मोनिका गंगवार, सचिन जौहरी, मनोज टाटा, गणेश वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, सुभाष गौड़, आदर्श सक्सेना, सौरभ महेश्वरी उपस्थित रहे। इधर बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक क्षेत्र चुनाव में विकास खण्ड कार्यालय दातागंज में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की पत्नी समाजसेविका शुभ्रा गुप्ता ने राष्ट्रहित में अपना मतदान किया।

Previous Post

कछला पुल के पास बरेली-कासगंज एक्सप्रेस का इंजन-बोगी अलग-अलग, मचा यात्रियों में हड़कंप

Next Post

श्रीमद् भागवत कथा का यज्ञ, भंडारे के साथ हुआ समापन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version