नया बदायूं

नन्हे फ्यूचर लीडर्स ने उकेरी हरी-भरी धरती की तस्वीर, लिया संरक्षण का संकल्प

​नया बदायूं, संवाददाता।
बिल्सी नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पृथ्वी दिवस अत्यंत उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष विद्यालय ने हमारा गृह, हमारी जिम्मेदारी थीम के जरिए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्नों ने न केवल पोस्टर बनाए, बल्कि अपनी ओजस्वी वाणी से धरती को बचाने की हुंकार भी भरी।
​प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बच्चों की रचनात्मकता रही। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग के जरिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अपनी तार्किक बातों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न वर्गों में काव्या भारती, नित्या शाक्य, कंधाई लाल, रुद्र माहेश्वरी, मुदित, अंशिका माहेश्वरी, आदित्य शाक्य, लक्ष्य चौहान, सूर्यांशी, इशू शर्मा, अंशिका, अनिका सिंह, भुवनेश कुमार, गुनगुन, सलोनी, शिवाक्ष गुप्ता और आरुषि शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जल्द ही इन मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। ​विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी सह-पाठयक्रम गतिविधियों से छात्रों में आत्मविश्वास और समय प्रबंधन की कुशलता आती है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक गुर सिखाए। इस मौके पर एकेडमिक हेड सीके शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, पारस चंद्र, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, दीक्षा वार्ष्णेय शामिल रहीं।

Exit mobile version